WhatsApp Menu
गांव लिखमीसर दिखनादा में हुआ कुश्ती दंगल का रोमांचक आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत  |  हजारों की नगदी और लाखों के गहनों सहित बैग मालिक को लौटाया  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास खबरें एकसाथ  |  नए अवतार में लॉन्च होने के बाद टेस्ट ड्राइव के लिए आज श्रीडूंगरगढ़ शोरूम पर उपलब्ध है Tata Punch EV  |  श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के 122 मतदाता, शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग  | 

गांव में पेयजल व्यवस्था हुई ठप्प, पीड़ितों में नाराजगी, सरपंच ने लगाए आरोप

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 अप्रैल 2026। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ आए झंझावात ने ग्रामीण अंचल में लाखों रूपए का नुकसान कर दिया। वहीं एक गांव में पेयजलापूर्ति सिस्टम पूरी तरह से ठप्प हो गया है, जिससे दोहरी समस्या खड़ी हो गई है।
क्षेत्र के गांव सातलेरा में तेज हवा से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिरी। जिससे करीब डेढ़ दर्जन घरों में आटाचक्की, फ्रिज, कूलर, पंखे सहित अन्य उपकरण जलकर खाख हो गए। पीड़ितों ने विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। सरपंच रामप्यारी देवी ने बिजली विभाग पर लापरवाही का अरोप लगाते हुए, नुकसान की जिम्मेदारी लेने की बात कही। सरपंच प्रतिनिधि सरजीत जाखड़ ने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर नुकसान की भरपाई करने की मांग करते हुए गांव में शीघ्र व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग की है।
ग्रामीण राजूराम शर्मा, नंदु शर्मा, सतीश मेघवाल, खुमाराम जाट, खिंवराज जाट, कैलाश जाट, खेताराम जाट, टीकूराम जाट, परमाराम जाट सहित अनेक घरों में लाखों के बिजली उपकरण जलकर खाख हो गए। गांव के दोनों सरकारी ट्यूबवेलों की मोटरें जलकर खाख हो गई। शुक्रवार शाम व शनिवार को गांव में जलापूर्ति नहीं हो पाई है। जिससे ग्रामीण दोहरी मार से परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने एक स्वर में विभाग से मामले में शीघ्र संज्ञान लेते हुए राहत कार्य करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़