WhatsApp Menu
21 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  मंच पर हुई अनेक प्रस्तुतियां, विजेताओं को मिले पुरस्कार, सहयोगियों व अतिथियों का किया सम्मान  |  भक्तिमय भागवत आयोजन प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा, कथा वाचिका ने संकल्प के साथ सत्कर्म करने की दी प्रेरणा।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नजर आया चांद, कल होगी ईद, मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल  | 

गांधी पार्क के पास मिला वन प्लस का फोन, किसी का हो तो संपर्क करें।

कहते हैं, नेकी कर दरिया में डाल। कुछ ऐसी ही सोच रखने वाले मुकेश सोनी और उनके मित्र भरत सारस्वत उस वक़्त गाँव की ओर जा रहे थे। राम स्नेह कटले के आगे उनकी नज़र एक मोबाइल फोन पर पड़ी। उन्होंने देखा कि फ़ोन ज़मीन पर पड़ा है।

मुकेश ने बताया कि उन्होंने फोन उठा लिया। पहली नज़र में देखने पर लगा कि शायद किसी वाहन के ऊपर से गुज़र जाने के कारण फोन की स्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गई है। फ़ोन को चालू करने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह स्विच ऑन नहीं हो सका।

मुकेश और भरत ने यह बीड़ा उठाया है कि वे इस फोन को इसके असली मालिक तक पहुंचाएंगे। उनका कहना है कि जिस किसी का भी यह फोन है, वे फोन का बिल दिखाकर उनसे संपर्क कर सकते हैं और अपना फोन प्राप्त कर सकते हैं।

अगर यह फोन आपका है, या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसका यह फोन हो सकता है, तो आप मुकेश सोनी से 8502079358 पर संपर्क कर सकते हैं। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि आज भी हमारे समाज में इंसानियत और ईमानदारी ज़िंदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़