WhatsApp Menu
विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  | 

खेलों का उत्साह, खूब की हूटिंग, अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 दिसंबर 2012। शुक्रवार को जयपुर पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का प्रारंभ सरस्वती पूजन के साथ किया गया। पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में सेवा भारती के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत तापड़िया शामिल हुए। तापड़िया ने बच्चों को ऑनलाइन गेम्स की जगह आउटडोर खेलों का शारीरिक व मानसिक महत्व बताते हुए किसी भी एक खेल से नियमित जुड़ने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा भारती के जगदीश प्रसाद मोदी, सुभाष शास्त्री, लक्ष्मीनारायण भादू रहे। संस्था के डायरेक्टर कुंभाराम घिंटाला ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की एम.डी.चन्द्रमुखी घिंटाला ने स्वागत उद्बोधन दिया। विद्यालय के विभिन्न खेल दलों ने मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी। पहले दिन नन्हें मुन्हे बच्चों की दौड़, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, क्रिकेट आदि खेलों की प्रतियोगिताएं हुई। चारों समूह के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया और अपने खेल का प्रदर्शन किया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। चारों समूह के बच्चों ने अपनी टीमों के लिए जमकर हूटिंग की। अतिथि इंद्रचंद तापड़िया ने फुटबाल, सुभाष शास्त्री ने कबड्डी, एवं लक्ष्मीनारायण भादू ने खो-खो के मैच का उद्धघाटन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहले दिन फाइनल मैच में सीनियर खो-खो गर्ल्स टीम जी.जी. हाउस ने जीत हासिल की एवं जूनियर गर्ल्स कबड्डी में भी जी.जी. हाउस ने विजयी हुआ। शेष-सभी फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। विद्यालय के स्पोर्ट्स फुटबाल ट्रेनर विनोद कुमार, कबड्डी ट्रेनर बजरंग बिस्सू, खो-खो ट्रेनर बुधराम एवं संदीप सिंह, क्रिकेट ट्रेनर पंकज कुमार एवं विक्रम सहारण, श्याम भारती, विष्णु, अंशु शर्मा, रामप्रताप जाखड़, सत्यपाल सिंह, हरीश शर्मा, राकेश, राजेंद्र सारण, भंवरलाल महीच, रुचिका, सरोज, सुप्रिया, कांता सैन, पायल शर्मा, मनीषा भार्गव, चाँदनी, नीलम स्वामी, मानवी, निशा बुट्टी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। अभिभावकों ने भी अपनी भागीदारी निभाई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दो दिवसीय स्पोर्टस मीट का समापन शनिवार को फाइनल मुकाबलों के बाद सम्मान समारोह के साथ संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़