WhatsApp Menu
खेत की सींव को लेकर बवाल, 9 लोग गिरफ्तार  |  सामाजिक क्रांति के प्रणेता ज्योतिबा फुले को याद किया, लिया शिक्षा के प्रसार का संकल्प।  |  एसपी ने चलाया ऑपरेशन नीलकंठ, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पकड़ा अफीम तस्कर 400 ग्राम अफीम के साथ युवक को धरा।  |  भाजपा की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए विधायक सहित भाजपाई, गुसाईं ने किया 51 किलो की फुलमाला से स्वागत।  |  भव्य श्रीराम-जन्म महोत्सव की बांटी बधाइयां, सजाई सुंदर झांकियां, भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु  | 

खेत की सींव को लेकर बवाल, 9 लोग गिरफ्तार

समझाइश के बाद भी नहीं माने, दो गाड़ियां भी जब्त

डूंगरगढ़ one 11 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गुसाईंसर बड़ा क्षेत्र में खेत की सींव को लेकर विवाद ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। पुलिस की समझाइश के बावजूद दोनों पक्ष नहीं माने और झगड़े पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो गाड़ियों को भी जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, परिवादी श्योपतसिंह की सूचना पर पुलिस टीम कालू रोड स्थित रोही गुसाईंसर बड़ा पहुंची, जहां दोनों पक्ष खेत की सींव को लेकर झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर समझाइश कर दोनों पक्षों को शांत कर दिया और रवाना कर दिया।

कुछ देर बाद परिवादी ने दोबारा फोन कर बताया कि दो गाड़ियों में 8-9 लोग आकर फिर से झगड़ा करने लगे हैं। इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बावजूद दोनों पक्ष नहीं माने और आपस में उलझते रहे।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी 9 लोगों को काबू कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र, महादेव, रामनिवास, सोनू शर्मा, रेवन्तराम, करण लखारा, गोपीराम, बंशीलाल और लालचंद शामिल हैं।

कागजात नहीं दिखाने पर दो वाहन जब्त

मौके पर मौजूद दो गाड़ियों के चालकों से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने गाड़ियों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त कर लिया।

शांति भंग की आशंका में कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने लाकर हवालात में बंद किया और थानाधिकारी को रिपोर्ट दी। मामले में शांति भंग की आशंका को देखते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है। जल्द ही प्रकरण न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़