WhatsApp Menu
खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम  |  लर्न एंड फन स्कूल में प्रवेशोत्सव के दौरान होगी 10 दिवसीय फ्री डेमो क्लासेज।  |  टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की  |  2 अप्रैल को विजयपाल पहलवान की स्मृति में महिला व पुरूष पहलवानों का होगा कुश्ती दंगल, बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप।  |  शीश देवली रीड़ी और धड़ देवली बिग्गाजी में चैत्र मेला प्रारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह।  | 

खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम

मोबाइल, नकदी, डेबिट कार्ड व बच्चों का सामान था बैग में; मालिक ने जताया आभार

डूंगरगढ़ one 30 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। टैक्सी में छूटे बैग को लेकर प्रकाशित खबर का असर तेजी से देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के महज एक घंटे के भीतर ही बैग अपने मालिक तक सुरक्षित पहुंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कानाराम पुत्र रेवंतराम निवासी आडसर पुरोहितान हैदराबाद से आए थे। घुमचक्कर से गांव जाने की बस छूटने के बाद वे टैक्सी से झंवर बस स्टैंड पहुंचे, जहां सफर के दौरान उनका बैग टैक्सी में ही रह गया।

बैग में मोबाइल फोन, नकदी, डेबिट कार्ड, बच्चों के खिलौने और कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान होने के कारण वे काफी चिंतित हो गए थे। खबर सामने आने के बाद उन्हें बैग के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत टैक्सी चालक से संपर्क किया।

टैक्सी चालक शंकरलाल जाखड़ ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग सुरक्षित रूप से वापस लौटा दिया।

बैग मिलने पर कानाराम ने चालक शंकरलाल और डूंगरगढ़ one न्यूज़ का आभार जताते हुए कहा कि समय पर मिली सूचना से उनका महत्वपूर्ण सामान सुरक्षित मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़