WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

क्षेत्र में आज विशेष…

श्रीडूंगरगढ़, 29 सितंबर 2025। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर, अंचल में माँ करणी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के छोटे से गाँव लालासर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

सोमवार को आयोजित इस शोभायात्रा में भक्त रंगों में सराबोर नजर आए। ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ भजनों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु नाचते-गाते माँ के जयकारे लगा रहे थे और एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। पारंपरिक घूमर नृत्य ने उत्सव में और भी रंग भर दिया।

सत्तासर के सरपंच सुनिल मलिक भी शोभायात्रा में शामिल हुए और उन्होंने माँ करणी के जन्मोत्सव की सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने इस आयोजन को दिव्य बताते हुए इसकी सराहना की।

आयोजन समिति के अध्यक्ष देवीसिंह के नेतृत्व में महेंद्र सिंह, अनोपसिंह, मघसिंह, महेंद्रसिंह, मोहनसिंह, मेघसिंह, जोरूसिंह, अर्जनसिंह, केसरसिंह, कालूसिंह, चतरसिंह, छोटूसिंह व स्वरूप सिंह सहित अनेक उत्साही कार्यकर्ताओं ने आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाई। गांव के अनेक परिवारों ने शोभायात्रा में भाग लिया और सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

वहीं, मोमासर बास में भी आज शाम माँ करणी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। करणी चौक पर विशेष ज्योति आरती के साथ आतिशबाजी की जाएगी। सवा सात किलो मावे का केक माँ को भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें डीजे की धुन पर गरबा और घूमर नृत्य किया जाएगा। हरिओम सेन एंड पार्टी द्वारा ढोल नृत्य का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और बड़ी संख्या में करणी भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़