श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भी इन दिनों विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा लगातार क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। आप भी पढ़ें रोजगार समाचार विस्तार से।
सृजन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों सहित इनकी वैकेंसी खाली।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे में वसुंधरा नगर स्थित सृजन पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम में नए शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए विभिन्न विषयध्यापकों की आवश्यकता है। संचालक शिक्षाविद लीलाधर शर्मा ने बताया कि कक्षा 11 में पढ़ाने के लिए हिंदी साहित्य, अंग्रेजी के विषयाध्यापकों की, कक्षा 1 से 10 तक हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान के विषयाध्यापकों की आवश्यकता है। साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भी आवश्यकता है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मार्च तक विद्यालय समय में विद्यालय पहुंच कर सम्पर्क कर सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए 9024555016 पर सम्पर्क कर सकते है।
श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की आवश्यकता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे में हाईस्कूल के पीछे स्थित श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के शिक्षक, शिक्षिकाओं की भर्ती की जाएगी। प्रधानाध्यापक क्रांतिप्रकाश थेपड़ा ने बताया कि नर्सरी से यूकेजी तक मदर टीचर्स के पदों पर एवं कक्षा 1 से 8 तक हिंदी, गणित, विज्ञान विषयों के शिक्षक शिक्षिकाओं की आवश्यकता है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 मार्च से 10 अप्रैल तक विद्यालय समय में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक विद्यालय प्रांगण में सम्पर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए 9784496625 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
प्रतियोगी परिक्षाओं की पुस्तकों के जानकार की आवश्यकता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के घूमचक्कर स्थित शिक्षा से जुड़ा प्रसिद्ध स्टोर सिद्धी विनायक स्टोर में स्टेशनरी, पुस्तकों एवं प्रतियोगी परिक्षाओं की पुस्तकों से जुडे काम के लिए युवकों की आवश्यकता है। स्टोर के सहीराम ने बताया कि प्रतियोगी पुस्तकों एवं शिक्षण से संबधित आवश्यक स्टेशनरी के जानकार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 12वीं पास होना आवश्यक है एवं चयनित युवाओं को योग्यतानुसार उचित वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 8290500541 एवं 9571876354 पर सम्पर्क किया जा सकता है।