डूंगरगढ़ one 8 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में खेत की पत्थरगढी तोड़ने और फसल नष्ट करने का मामला सामने आया है। लालसिंह (निवासी झंझेऊ) ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में परिवाद दायर कर आरोप लगाया है कि एसडीएम न्यायालय के आदेश से की गई पत्थरगढी को आरोपियों ने ट्रैक्टर से तोड़ दिया और खड़ी फसल को नष्ट कर दिया।
परिवाद के अनुसार लालसिंह पुत्र जसवंतसिंह निवासी झंझेऊ की खातेदारी भूमि खसरा नंबर 1495/291 (रकबा 1.5226 हैक्टेयर) की पत्थरगढी उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ के आदेश की पालना में 18 जून 2025 को तहसीलदार द्वारा पुलिस की मौजूदगी में करवाई गई थी।
आरोप है कि 30 सितंबर 2025 की रात करीब 2 बजे महेन्द्रसिंह, करणीसिंह, राजूसिंह सहित छह लोग ट्रैक्टर लेकर खेत में घुसे और पत्थरगढी की पट्टियां तोड़ दीं। साथ ही खेत में खड़ी ग्वार की फसल को ट्रैक्टर से मिट्टी में मिला दिया।
उस समय खेत में मौजूद प्रार्थी के पुत्र प्रतापसिंह ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपियों ने स्वयं प्रार्थी को भी खेत में आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
अब पीड़ित ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत कर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के आदेश देने की मांग की है।