WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में हुए अनेक भक्ति-मय आयोजन।  |  हनुमान धोरा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, तोलियासर में निकाली शोभायात्रा।  |  केशरी विजेता बने मुकेश, किशोर विजेता विक्रम और कुमार विजेता नवरत्न रहें, मिले नगद पुरस्कार  |  हनुमान मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, उमड़ रहें श्रद्धालु।  | 

केशरी विजेता बने मुकेश, किशोर विजेता विक्रम और कुमार विजेता नवरत्न रहें, मिले नगद पुरस्कार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 अप्रैल 2026। पहलवान विजयपाल गोदारा की 27वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में श्रंद्धाजलि सभा और कुश्ती दंगल का आयोजन संपन्न हुआ। श्रद्धाजंलि सभा में सभी ने 2 मिनिट का मौन रखा व पहलवान को पुष्पाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ चन्द्रभान भी शामिल हुए। उन्होंने पहलवान गोदारा के साथ व्यतीत समय को याद करते हुए कई संस्मरण सुनाए। डॉ चंद्रभान ने खिलाड़ी पहलवानों का हौसला भी बढ़ाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू, भाजपा नेता किसनाराम गोदारा, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, विमल भाटी, एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा चूरू, एनवीपी तुलसीराम चोरड़िया, तुलसीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, सेवानिवृत्त उपनिदेशक डॉ प्रभुदयाल डेलू, चेतराम थालोड़, शारदा चोटिया, भंवरलाल जानू, मास्टर प्रभुराम बाना, हड़मानाराम भामू, विशाल स्वामी, श्रीगोपाल राठी, सत्यनारायण स्वामी, आदूराम जाखड़, सुभाष पूनियां, कोडाराम भादू, चाँदराम चाहर, मोडाराम तरड़, कुम्भाराम गोदारा, नन्दराम सारण, ओमप्रकाश कस्वां, रेवंतराम दुसाद, नारायणनाथ, रामचन्द्र गोदारा, गणेश पोटलिया, धर्माराम कुकणा, दुर्गाराम महिया, रामचन्द्र गीला, पेमाराम गोदारा, हेतराम राहड़ सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुशील सेरडिया ने किया।
मुकेश बने केशरी विजेता, विक्रम किशोर और नवरतन कुमार विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कुश्ती दंगल में बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। अनेक मुकाबले हुए जिनमें शाम को हुए फाइनल के रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों ने हूटिंग कर पूरी भागीदारी निभाई। दंगल में केशरी विजेता का खिताब मुकेश कुमार गोदारा अर्जनसर ने हासिल किया। वहीं उपविजेता वैभव बास ढाकान रहें। प्रतियोगिता में किशोर विजेता विक्रम बीकानेर रहें और उपविजेता नितिन सत्तासर रहें। छोटे पहलवानों में कुमार विजेता नवरत्न गोदारा बीकानेर और उपविजेता प्रदीप सियोल श्रीडूंगरगढ़ रहें। प्रतियोगिता में पुरुष पहलवानों में 35-40 किलो भार वर्ग में प्रथम आनन्दसिंह राठौड़ भीलवाड़ा रहें और द्वितीय विपिन लालमडी रहें। 40-44 किलो भार वर्ग में प्रथम हरीश सिहाग स्वरूपदेसर और द्वितीय अमित सहारण चूरू रहें। 44-48 किलो भार वर्ग में प्रथम भागीरथ एमडीएस छात्रावास व द्वितीय राजवीर एमडीएस छात्रावास रहें। 48-52 किलो भार वर्ग में प्रथम नमसिहलकबे सेवाधाम छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ व द्वितीय हेतराम सिहाग बरजांगसर रहें। 52-57 किलो भारवर्ग में प्रथम अजय कुमार हामुसर व द्वितीय नवरत्न बीकानेर रहें। 57-62 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर आदित्य तावनिया श्रीडूंगरगढ़ रहें व द्वितीय किशनलाल सारण हामुसर रहें। 62-68 भार वर्ग में प्रथम लोकेश हामुसर व द्वितीय किशनाराम दुसारणा पिपासरिया रहें। 68-72 किलो भारवर्ग में प्रथम विक्रम बीकानेर व द्वितीय विक्रम बाना रहें। 72-76 किलो भार वर्ग में प्रथम रामकिशोर भाटी जोधपुर, 76 किला भारवर्ग से ऊपर प्रथम कानाराम सारण हामुसर व द्वितीय भरत सायच श्रीडूंगरगढ़ रहें। वहीं महिला पहलवानों में 40 से 45 किलो भार वर्ग में प्रथम मोनिका मंडी राजगढ़ और द्वितीय मोनिका बास ढाकन चूरू रहीं। 45 से 50 किलो भार वर्ग में प्रथम सुनीता हामुसर व द्वितीय मनोहरी भामूं हामुसर रही। 50 से 55 किलो भार वर्ग में  प्रथम दीपिका चौधरी बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ और द्वितीय ममता बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ रहीं। 55 किलो भार वर्ग से ऊपर
प्रथम प्रीति बास ढाकन चुरू व द्वितीय निरमा कड़वासरा बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ रही। सभी विजेता और उपविजेता महिला एवं पुरुष पहलवानों को संस्था द्वारा ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इनका किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आयोजन के दौरान बाहर से आए कोच व रैफरी जगन पूनियां, धर्मपाल पहलवान, लक्ष्मण सारस्वत लूणकरणसर, सहीराम गोदारा, रामप्रसाद बीकानेर, सहिराम सारण लालमदेसर मगरा, नारायण बिस्सू लाछड़सर, रामलाल सिहाग आदि को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
ये रहें कार्यक्रम के कर्मवीर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। समापन समारोह में समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने इस पूरे आयोजन की रूपरेखा बनाने से लेकर कार्यक्रम संपन्न होने तक विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। आर्य ने बताया कि कार्यकर्ता के रूप में धर्मपाल पहलवान, जसवीर सारण, सहीराम सायच, सुगनाराम जाखड़, हंसराज गोदारा, लेखराम गोदारा, ओमप्रकाश बाना, रामलाल जाखड़, एडवोकेट चरणसिंह डालूराम कस्वां, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, श्याम धीरदेसर, लिच्छूराम जाखड़, रामनिवास जाखड़, रामनिवास भुंवाल एवं छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों ने कर्मवीर बन कार्यक्रम को सफल बनाया। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामूं एवं राजपाल गोदारा ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़