WhatsApp Menu
गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

केजीबीवी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, जाखड़ ने दी प्रेरणा, विजेता हुए पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़, 12 नवंबर 2025। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल छात्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं। ये न केवल मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि साथियों के साथ समायोजन और सहयोग की भावना सीखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी तोलाराम जाखड़ ने बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने हमारी संस्कृति और समाज में कन्या के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के समय में बालिकाओं का खेलों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को खूब पढ़ने, खेलने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

समारोह में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर, प्राचार्य पवन शर्मा, शारीरिक शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, सेवानिवृत प्राचार्य जैतासर पन्नालाल और सीबीईओ कार्यालय के यूडीसी हरिसिंह भी उपस्थित थे।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुलोचना आर्य ने बताया कि जूनियर वर्ग में जैतासर टीम और सीनियर वर्ग में पूगल की टीम ने ऑल ऑवर विजेता का खिताब जीता है। इन दोनों टीमों ने विभिन्न प्रकार की 16 प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में जिले भर से 8 टीमों ने भाग लिया।

समारोह में अतिथियों द्वारा सभी खेलों में विजेता खिलाड़ी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। सुलोचना आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन बालिकाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने और अपने जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़