WhatsApp Menu
रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प  |  किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  |  रेलवे स्टेशन समस्याओं के समाधान को लेकर एनवीपी ने केन्द्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन  | 

केंद्रीय मंत्री सहित अनेक भाजपा नेता पहुंचे गुसांईसर बड़ा, विधायक परिवार को दी सांत्वना।

विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त करने और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए केंद्रीय मंत्री मेघवाल आज सुबह विधायक निवास पर पहुंचे।

उन्होंने विधायक ताराचंद सारस्वत और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस दुखद हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री के साथ इस अवसर पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, वरिष्ठ भाजपा नेता किशन गोदारा, गुमानसिंह राजपुरोहित, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, राजेंद्रसिंह तोलियासर, महावीर प्रसाद अड़ावलिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस मुश्किल घड़ी में ढाढस बंधाया।

यह घटना क्षेत्र में गहरे शोक का कारण बनी हुई है, और हर कोई दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़