श्रीडूंगरगढ़ टाइमस 29 जनवरी 2026। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को बीकानेर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ से विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई अनेकों कार्यक्रमों में साथ रहें। रतिराम गोदारा सहित अन्य किसानों ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और उनका स्वागत सम्मान किया।
किसान संवाद में शामिल हुए रामगोपाल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार बीकानेर जोधपुर हाइवे पर स्थित डॉ अशोक धारणियां के फार्म हाऊस पर आयोजित किसान आत्मीय संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शामिल हुए। यहां किसानों व कृषि आधारित उद्योगों के उद्यमियों से वार्ता में चौहान ने कहा कि कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे किसानों की तकदीर और तस्वीर में बदलाव हो सकें। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में यूरोपियन यूनियन के साथ हुए समझौते से उद्योग और किसान दोनों को फ़ायदा होगा। चौहान ने कहा कि यहां माटी और पानी की उपलब्धता के हिसाब से खेती को कैसे फायदेमंद बनाया जाए इस पर रिसर्च किया जा रहा है। इंटीग्रेटेड खेती के ज़रिए भी खेती को फायदेमंद बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी टैक्स दो जगह ना लगे इसको लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा। यहां कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं, डबल मंडी टैक्स खत्म करने और मोठ को एमएसपी में शामिल करने की मांग की गई। लालेश्वर महादेव मंदिर के महन्त स्वामी विमर्शानंद ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, राजाराम धारणियाँ, हरिराम धारणियाँ, डीपी पचीसिया, जुगल राठी, हेमंत दाधीच, मोहन दुसाद, जयदयाल डूडी सहित अनेक उद्यमी और किसान मौजूद रहे।
करणी दर्शन के दौरान गुसाईं ने किया स्वागत।
श्रीडूगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। केद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशनोक पहुंच कर माँ करणी के दरबार में धोक लगाकर पूजा करते हुए प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। यहां भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई मौजूद रहें व उनका स्वागत सत्कार किया। यहां मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी पारंपरिक रूप से स्वागत किया। यहां उनके साथ राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार, बिहारीलाल बिश्नोई, दिलीपसिंह आड़सर सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।
हल व फसल भेंट देकर किसान हित में कार्य करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भावना मेघवाल मेमारियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह आयोजन के समारोह में ऊपनी के भाजपा नेता रतिराम गोदारा सहित लक्ष्मण गोदारा व अखाराम गोदारा ने शिवराज सिंह को हल व फसल भेंट कर किसान की स्थिति में वास्तविक सुधार के लिए कार्य करने की मांग की। गोदारा ने मंत्री से मोठ को एमएसपी में शामिल करने की मांग की।