ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया और क्षेत्र में होने वाले लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के नानूराम कुचेरिया, भंवरलाल बाना समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस स्वागत समारोह में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के रामगोपाल सुथार, मानमल शर्मा और भाजपा नेता किशनलाल गोदारा भी पहुंचे। पार्षद रजत आसोपा, श्याम पुरोहित, नंदू नाई, पवन स्वामी, पूर्व पार्षद गोपाल सुनार, आंनद जोशी, अशोक महावर, रेंवत सैन, रमेश सैनी, मघराज मलघट, विष्णु वाल्मीकि, किशोर गुसाईं समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री का पहला कार्यक्रम श्रीडूंगरगढ़ में ही आयोजित है। वे नेशनल हाइवे पर पालिका भवन के निकट स्थित सामाजिक न्याय विभाग के छात्रावास भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदों को पंख लगने की संभावना है।