श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 जनवरी 2026। क्षेत्र में ही नहीं जिले भर में यूरिया की किल्लत व साधारण किसान की यूरिया को लेकर परेशानी सर्वविदित है। आज कृषि विभाग ने श्रीडूंगरगढ़ में यूरिया वितरण में अनियमितता बरतने के लिए एक डीलर के खिलाफ कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान एग्रो एजेंसी के पास 560 बैग बलरात एग्रो एंजेसी जसरासर चंबल फर्टिलाइजर कैमिकल की यूरिया भेजी। एजेंसी के वितरक ने 285 बैग रात को ही अनियमित ढंग से वितरण कर दिए। सुबह कृषि विभाग की टीम की देखरेख में ट्रक से वितरण प्रारंभ किया गया तो उसके 275 बैग ही निकले। जिसके बाद कार्मिकों ने अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार बीकानेर मदनलाल मेघवाल, सहायक निदेशक रघुवल दयाल सुथार, कृषि अधिकारी महेंद्र विश्नोई, कन्हैयालाल सारस्वा, मेघराज बंजारा, हितेश जांगीड़ की टीम पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि वितरक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है वहीं कार्रवाई की जा रही है। जानकारों ने बताया कि आगामी कार्रवाई के दौरान लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है। कार्रवाई के बाद वितरकों में हड़कंप सा मच गया है।