WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

कीतासर व केऊ पुरानी के पीएमश्री विद्यालयों में हुए आयोजन, पालिका ने शहरवासियों से की अपील, पढें पूरी खबर

पीएमश्री राउमावि कीतासर में शुक्रवार को “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य निर्मला कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। रैली में विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। विद्यालय में निबंध, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नगर पालिका ने क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर “हर घर तिरंगा” फहराने के साथ-साथ “हर घर स्वच्छता” अपनाने की अपील की है। गुरुवार को राबाउमावि में छात्राओं ने तिरंगा थीम पर रंगोलियां सजाईं। प्राचार्य पद्मा कौशिक ने छात्राओं को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। कई निजी विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पालिका ईओ अविनाश शर्मा ने बताया कि इन आयोजनों में पालिका के कनिष्ठ लेखाकार महेशचंद ज्याणी, वरिष्ठ सहायक हरीश गुर्जर, जितेंद्र भोजक, कुलदीप वाल्मिकी, कृष्णा चांवरिया, पिंकी तेजी, सरिता बोहरा, मोहित सारस्वत एवं सोनू नाई सक्रिय रहे।

केऊ पुरानी स्थित पीएमश्री राउमावि में गुरुवार को “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत “भारत माता की जय” के नारे गूंजे। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय प्रांगण में रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान सुनील कुमार मीणा ने विद्यार्थियों, ग्रामीणों और मातृशक्ति को स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़