WhatsApp Menu
गौशाला संचालक प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम संपन्न, जिले भर से गौशालाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल।  |  पढें दो खास खबरें एकसाथ:-  |  भाजपा ने जिला कार्यसमिति में सदस्यों की हुई नव-नियुक्ति, श्रीडूंगरगढ़ में आधा दर्जन से अधिक को मिला स्थान।  |  सोमवार को तेजा मंदिर में होगी बैठक, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रूपरेखा होगी तय।  |  सरकारी स्कूलों के होनहारों का किया सम्मान, निकाली रैलियां।  | 

किसान मुद्दों पर चर्चा, 8 नई ग्राम कमेटियों का किया गठन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 अप्रैल 2026। माकपा कार्यालय में संगठन की तहसील कमेटी की बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद में हो रही देरी को लेकर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि 10 मार्च से शुरू होने वाली खरीद प्रक्रिया प्रशासनिक विफलता के कारण करीब एक माह से लंबित है, जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 600 से 700 रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ रहा है। वक्ताओं ने वहीं क्षेत्र में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण हुई फसल खराब की विशेष रूप से गिरदावरी करवा कर मुआवजा दिलवाने की मांग की। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो माकपा आंदोलन का मार्ग अपनाएगी। बैठक में जिले से पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. सीमा जैन व कॉमरेड अशोक शर्मा मौजूद रहें। बैठक में संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए 8 नई ग्राम कमेटियों का गठन किया गया है। तहसील सचिव मुखराम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रांच कमेटियों के सदस्यों के नवीनीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा नई ब्रांच कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में गिरधारीलाल जाखड़, शेखर रेगर, सुनील सरपंच टेउ, राजेंद्र जाखड़, दानाराम प्रजापत, मालाराम सांसी, सतूनाथ सिद्ध, दौलतराम मेघवाल, गौरव टाडा, मुकेश ज्याणी, सुभाष जावा, जावेद बेहलीम, हनुमान मेघवाल, मंगतूराम वाल्मीकि, प्यारेलाल मोहम्मद एवं आदुराम बाना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़