WhatsApp Menu
बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  | 

कायस्थ महासभा में प्रदीप सक्सेना को बीकानेर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

डूंगरगढ़ one 8 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश तथा राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान समन्वयक ललित सक्सेना की अनुशंसा पर प्रदीप सक्सेना (श्रीडूंगरगढ़) को संगठन की राजस्थान इकाई में बीकानेर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदीप सक्सेना लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से बीकानेर जिले में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। महासभा के पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वे समाज के हित में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़