WhatsApp Menu
मिग-21 के सभी पार्टस पहुंचे बिग्गाबास रामसरा, स्थापना का कार्य जारी, ग्रामीणों ने भारतीय सेना का जताया आभार  |  बाइक और कैंपर में हुई टक्कर, दो बाइक सवार हुए घायल  |  कान्हा की भक्ति में उड़े फूल और रंग, बरसा उल्लास, झूम कर मनाया फागोत्सव।  |  चंद्रग्रहण और होलिका दहन को लेकर ना रखें कोई भ्रांति, जाने कब होगा होलिका दहन और रामाश्यामा.? पढें राशियों का ग्रहण पर प्रभाव।  |  राजकीय विद्यालय में मनाया महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस, कविता-गीत व चित्रों से गूंजा प्रताप का शौर्य  | 

कान्हा की भक्ति में उड़े फूल और रंग, बरसा उल्लास, झूम कर मनाया फागोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 मार्च 2026। फागणियां साड़ियां पहने हाथों में फूल लेकर कृष्ण भक्ति के जयकारे लगाते हर उम्र की महिला उल्लास के साथ झूमते नजर आई। ये दृश्य शनिवार का आड़सर बास के मूंधड़ा मंदिर में नजर आया, जहां जबरदस्त उल्लास के साथ फागोत्सव मनाया गया। मंदिर प्रांगण को गुलाब व गेंदे के फूलों से सजाया गया। ठाकुरजी का दिव्य श्रृंगार कर सजाया गया। श्रद्धालु महिलाएं अपने लड्डू गोपाल लेकर पहुंची। दोपहर तीन बजे प्रारंभ हुआ कार्यक्रम रात 8 बजे तक चला। भजन कीर्तन के साथ फागण के गीत गाए गए, कृष्ण भजनों पर खूब जयकारे लगे। श्रद्धालुओं ने खूब फूल बरसाए और गुलाल उड़ाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नाच गा-कर उत्सव मनाया। आड़सर बास मंडली की संयोजक बबिता स्वामी की अगुवाई में मंडली की महिला सदस्यों सहित मोहल्ले की मौजिज महिलाएं, विभिन्न सत्संग मंडलियों की महिला सदस्य फागोत्सव में शामिल हुई व खूब आनंद मनाया। सवा सात बजे ठाकुरजी की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सभी को ठंडाई व प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़