श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 दिसंबर 2025। दिल्ली में कल वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली का आयोजन होगा। कांग्रेस ने देश भर से लोगों को दिल्ली बुलाया है और वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। पीसीसी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि रामलीला में आयोजित इस प्रदर्शन में देश भर से कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं सहित भाजपा की नीतियों से परेशान लोग शामिल होंगे। बाना ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के नेता महारैली की तैयारी में जुटे है, और संगठन स्तर पर भी जोर शोर से तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन में श्रीडूंगरगढ़ से भी कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे। बाना स्वयं आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए वहीं आज रात ट्रेन व बसों से भी कई युवा कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे व कल महारैली में शामिल होंगे।