WhatsApp Menu
23 अप्रैल को होगा गुरू जसनाथजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, भागवत का आयोजन जारी।  |  बीकानेर: उत्सवों का शोर और सिसकता धरातल  |  शहर के हो रही वार्ड सभाएं, गूगल पर फार्म भर दे सकते है सुझाव, गांवों में होगी 25 को ग्राम सभाएं।  |  कस्बे के विकास में बने भागीदार, श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड विकास के लिए QR कोड से मांगे सुझाव  |  19 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

कस्बे के विकास में बने भागीदार, श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड विकास के लिए QR कोड से मांगे सुझाव

डूंगरगढ़ one 19 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा “राजस्थान ग्राम / शहरी वार्ड अभियान” की शुरुआत 19 मार्च 2026 से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई है। अभियान के तहत विजन राजस्थान @2047 के अनुरूप प्रत्येक वार्ड का विकास मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

इस लिंक को क्लिक करके विकास में बने भागीदार

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSep8GtGFUrzX44sgRJsIoFmtze5tRWy19NfDaoSg8tzEK-Raw/viewform?usp=publish-editor

इसी क्रम में नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए QR कोड युक्त गूगल फॉर्म जारी किया है। नगर के सभी वार्डवासियों से अपील की गई है कि वे QR कोड स्कैन कर अपने-अपने वार्ड के विकास से जुड़े सुझाव दें और इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें।

इस क्यूआर को करे स्कैन

अभियान का उद्देश्य स्थानीय जरूरतों और आकांक्षाओं के आधार पर मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। इसके तहत जल आपूर्ति, बिजली, सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड का डायनेमिक प्रोफाइल तैयार कर योजनाओं को जमीन पर उतारने की रणनीति बनाई जाएगी।

नगरपालिका प्रशासन के अनुसार शहर के गणमान्य नागरिकों की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़