श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर प्रांगण में कल बुधवार, 17 दिसम्बर को निःशुल्क नाक, कान, गला व न्यूरो सर्जरी परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेंटर और एपेक्स हॉस्पिटल, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा। एपेक्स के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक पूनियां, व न्यूरो सर्जन विशेषज्ञ डॉ. नीलेश नामा अपनी सेवाएं देंगे। जो रोगी ई.एन.टी. सम्बन्धित बीमारी जैसे कान में मवाद आना, सुनने में कमी, नाक बन्द रहना, एलर्जी, थाईरायड की गांठ, टोंसल की समस्या, आवाज में बदलाव, गले में गांठ होना व न्यूरो सम्बन्धी समस्याएं जैसे बार-बार सिर दर्द, लगातार कमर में दर्द, गर्दन में दर्द, हाथ-पैरों में झुनझुनाहट, मिर्गी के दौरे, चहरे का एक तरफ टेढा होना, लकवा आदि बीमारी से पीड़ित हो, इस शिविर में विशेषज्ञों से जांच का लाभ जरूर लेवें। अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर 17 दिसंबर की सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। शिविर के लिए पंजीकरण सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होगा। गांधी ने बताया कि डॉ. अशोक पूनिया व नीलेश नामा सहित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल गुप्ता की सेवाएं नियमित रूप से प्रत्येक बुधवार को अस्पताल परिसर में उपलब्ध है।