WhatsApp Menu
सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द  |  नेत्र चिकित्सालय को दानदाता सोमाणी ने दी लाखों की अति-आधुनिक मशीन, मिलेगा मरीजों को लाभ  |  श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत  |  रैली में गूंजे महावीर के जयकारे, झांकियां सजाकर प्रस्तुत की नाटिकाए  |  राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 90% से अधिक अंक हासिल करने वालों के फोटो होंगे प्रकाशित  | 

कल सुबह 8 बजे से खुलेंगे अस्पताल और 7.30 बजे स्कूल, विभाग जुटे तैयारियों में.. कल सुबह 8 बजे से खुलेंगे अस्पताल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 मार्च 2026। 1 अप्रैल 2026, कल सुबह से सभी सरकारी अस्पतालों में आउटडोर का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। समय बदलने को लेकर सभी चिकित्सा अधिकारियों व कार्मिकों के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। उपजिला अस्पताल प्रभारी ओपी स्वामी ने बताया कि 1 अप्रैल से चिकित्सालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा व राजकीय अवकाश और रविवार के दिन अस्पताल सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खुला रहेगा।
कल सुबह 7.30 बजे से खुलेंगे स्कूल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शिक्षा विभाग ने भी कल सुबह से स्कूलों का समय बदल दिया है। सभी स्कूल 1 अप्रैल 2026, कल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे। बुधवार से 2026-27 का नया सत्र प्रारंभ होगा। स्कूलों में प्रवेशोत्सव के लिए बच्चों का तिलक करने, फुलमाला पहना कर स्वागत करने के निर्देश दिए गए है।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने सोमवार को सभी पीईईओ की समीक्षा बैठक ली और प्रवेशोत्सव सहित आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्मिकों को हाउसहोल्ड सर्वे कर स्कूलों में नामांकन वृद्धि, अनामांकित एवं ड्रापआउट बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के प्रयास करने के निर्देश दिए गए है। ताल मैदान पीएमश्री राउमावि के शिक्षकों ने सोमवार को वार्ड 36 में घर घर जाकर ड्रापआउट एवं अनामांकित बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के प्रयास में सर्वे किया। उपप्राचार्य मदन कड़वासरा ने बताया कि हाउसहोल्ड सर्वे के दौरान व्याख्याता कुमार पीपलवा, राधेश्याम रेगर, कविता जानू, सोनल शर्मा सक्रिय रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़