श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 13, 33 केवी जीएसएस बंद रहेगें एवं 15 गांवों एवं आधे शहर में सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते श्रीडूंगरगढ़ 220 केवी जीएसएस पर शट डाउन लिया जाएगा एवं इस कारण श्रीडूंगरगढ़ 220 केवी जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी जीएसएस दो घंटों के लिए पूर्णतया बंद रहेगें। श्रीडूंगरगढ़ आधे शहर में सप्लाई देने वाले धोलिया रोड जीएसएस सहित गांव हेमासर, सालासर, भोजास, बेनीसर, लखासर, जोधासर, समन्दसर, माणकरासर, गुसाईंसर बड़ा, बींझासर, राजूपुरा और लोढ़ेरा के 33 केवी जीएसएस बंद रहेगें। इन जीएसएसों पर जुड़े समस्त गांवों के घरेलू कनेक्शन, कृषि कनेक्शनों पर दो घंटों के लिए बिजली बंद रहेगी।