WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित।  |  वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: नीलगाय का शिकार करने वाला आरोपी एक घंटे में पकड़ा, अवैध बंदूक जब्त  |  डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में बीकानेर डाक मण्डल ने रचा इतिहास  |  महाशिवरात्रि पर कल होंगे विभिन्न विशेष आयोजन, आप भी जुड़े पूजा अर्चना से, पढें पूरी खबर  |  बच्चों ने मातृ पितृ दिवस मनाया, पुलवामा अटैक के शहीदों को याद किया।  | 

करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर हुआ अकाल मौत का शिकार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांव तोलियासर की रोही में एक किसान पुत्र करंट की चपेट में आने से अकाल मौत का शिकार हो गया।
गांव कितासर भाटीयान निवासी परमेश्वर लाल पुत्र भंवरलाल जाट तोलियासर की रोही में खेत काश्त कर रहा है। इसी खेत में शुक्रवार शाम को करीब 4 बजे परमेश्वरलाल का पुत्र 15 वर्षीय लालचंद कुंए की पाईप बदलने के लिए केबल बाहर निकालते हुए करंट की चपेट में आ गया। जिससे किशोर की मौत हो गई। एसआई मोहनलाल ने शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी और शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़