WhatsApp Menu
कल होगी धर्मयात्रा मंगलवार शाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने मार्च निकाला।  |  98.17% अंक हासिल किए टॉपर वासुदेव ने, 95% से अधिक 15 और 90% से अधिक 77 बच्चे, कल होगा स्कूल में उत्सव  |  एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में प्रति दूसरे विद्यार्थी ने हासिल किए 90% से अधिक अंक, 97.83 दामिनी स्कूल टॉपर, चंद्रप्रकाश व कृष्णा टॉप थ्री में शामिल।  |  NH-11 पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 7 गंभीर घायल; लोगों ने बचाई जान, बाद में कार में लगी आग, देखें फ़ोटो और वीडियो  |  हाइवे पर एक कार व पिकअप भिड़े आमने सामने, लगी वाहनों में आग, आधा दर्जन से अधिक हुए घायल  | 

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में प्रति दूसरे विद्यार्थी ने हासिल किए 90% से अधिक अंक, 97.83 दामिनी स्कूल टॉपर, चंद्रप्रकाश व कृष्णा टॉप थ्री में शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 मार्च 2026। मंगलवार को 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ में होनहारों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। झंवर बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में दामिनी सारस्वत ने 97.83% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। वहीं चंद्रप्रकाश प्रजापति ने 97.67% अंक हासिल किए है और कृष्णा गुरनानी ने 96.83% अंक प्राप्त कर टॉप थ्री में रैंक हासिल की है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने पूरे स्टाफ को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को फुलमाला से अभिनंदन किया और मुंह मीठा करवाया। डॉ कौशिक ने बताया कि विद्यालय का प्रति दूसरा विद्यार्थी 90% से ऊपर अंक लेकर आया है। इनमें 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 9 विद्यार्थी है, 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले 6 विद्यार्थी है। कक्षा 10 के कुल 32 विद्यार्थियों में टॉपर 90 प्रतिशत के अतिरिक्त शेष सभी विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। डॉ कौशिक ने परिणामों पर प्रसन्नता जताते हुए बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को प्रति विषय पूरी टॉपिक वाइज तैयारी व समय समय पर टेस्ट करवा कर तैयारी करवाई गई थी। परिणामों के बाद विद्यालय में उत्सव का माहौल छाया है और स्टाफ व विद्यार्थी प्रसन्नता के साथ एक दूसरे को बधाई दे रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़