श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 जनवरी 2026। खरीदने और बेचने पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का श्रीडूंगरगढ़ में धड़ल्ले से प्रयोग में किया जा रहा है। मकर संक्रांति के आगमन पर पतंगबाजी का शौक रखने वाले चाइनीज मांझा खरीद कर और कुछ लोग बेचकर दूसरों को घाव देने से बाज नहीं आ रहें है। सोमवार को हाइवे पर स्कूटी से जा रहें दो युवक चाइनीज मांझे की डोर की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गए है। मोमासर बास निवासी 32 वर्षीय सद्दाम पुत्र जाकिर हुसैन की आंख बाल बाल बच गई है। सद्दाम के चेहरे व नाक पर गंभीर घाव आया है जिसपर तीन टांके भी लगे है। वहीं आड़सर बास निवासी अजय पुत्र धनराज की अंगूली में गंभीर घाव हो गया जिसपर भी टांके लगाए गए है। यहां मौके पर खड़े वेदप्रकाश आसोपा सहित अनेक लोगों ने प्रशासन से आंखे खोलने और मकर संक्रांति से पहले चाइनीज मांझे को जब्त करने बेचने वाले को पाबंद करने की मांग की। लोगों ने खरीदने और बेचने वाले बेपरवाह लोगों किसी की जान से खिलवाड़ करने वाला बताते हुए नाराजगी जताई। बता देवें शनिवार को भी राजेंद्र सुथार चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हुए थे।