WhatsApp Menu
लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  |  उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  | 

उपजिला अस्पताल में हंगामा, पुरानी पर्ची नहीं मिलने पर हुआ विवाद, नारेबाजी करते हुए युवा बैठे धरने पर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 दिसंबर 2025। बुधवार दोपहर को उपजिला अस्पताल में हंगामा हो गया है। यहां कुछ युवा नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए है, अस्पताल प्रशासन ने मौके पर पुलिस बुला ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में एसएफआई नेता मुकेश ज्याणी अपना हाथ टूटने पर बंधवाया हुआ पट्टा खुलवाने पहुंचा। चिकित्सक ने उन्हें पुरानी पर्ची लेकर आने को कहा इस पर ज्याणी ने पर्ची खो जाने की बात कही और विवाद हो गया। यहां एसएफआई के अनेक छात्र पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। युवा चिकित्सक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा रहें है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने नियमानुसार कार्य किए जाने की बात कही। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले में समझाईश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़