WhatsApp Menu
हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  |  13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

ईलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ा, पति ने पुलिस को दी रिपोर्ट

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 दिसंबर 2025। गांव ठुकरियासर निवासी एक विवाहिता ने पीबीएम अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया व पति ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
ठुकरियासर निवासी कालूगर पुत्र तोलगर गोस्वामी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका मानोनी देवी पुत्री नथूराम सरकार निवासी मिसिंगपुरा सिलटिया, आसाम से 2017 में प्रेम विवाह हुआ था। 16 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई तो परिजन उसे ईलाज के लिए पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां ईलाज के दौरान 17 दिसंबर की शाम को विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पति ने गुरूवार को पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने विवाहिता के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है। हैड कांस्टेबल संदीप मीणा ने बताया कि शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच एसआई मोहनलाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़