WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  |  एजेंसी पर उमड़ रही भीड़, कमर्शियल बंद होने से मची हड़बड़ी, घरेलू सप्लाई सुचारू का दावा, एसडीएम ने बनाया कंट्रोल रूम  |  20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क  |  विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

ईको भारत राजस्थान के टॉप-10 स्टार्टअप में शामिल

सीएम ने किया सम्मान, मिली 10 लाख की ग्रांट

डूंगरगढ़ one 12 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राज्य सरकार ने नवाचार दिवस के मौके पर बड़ा स्टार्टअप कॉन्क्लेव आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की। उनके साथ कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी मौजूद रहे।

बीकानेर का ‘ईको भारत’ टॉप-10 में जगह; सीएम ने किया सम्मानित

बीकानेर के स्टार्टअप ‘ईको भारत’ को राजस्थान के टॉप-10 स्टार्टअप्स में चुना गया। मंच पर मुख्यमंत्री ने टीम को सम्मानित किया और 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि सौंपी।
ईको भारत देश में सड़क सुरक्षा को लेकर तेजी से काम कर रहा है। इसी पहल को देखते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस वर्ष इसे प्रदेशभर में अनिवार्य करने का आदेश दिया था।

26 राज्यों में सक्रिय, सरकारें भी दे रहीं समर्थन

ईको भारत इस समय 26 राज्यों में एक्टिव है। कई राज्य सरकारें इसके मॉडल को अपनाने और प्रोत्साहित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

“सम्मान ने हौसला बढ़ाया”- संस्थापक सम्पत सारस्वत

स्टार्टअप के संस्थापक और सीईओ सम्पत सारस्वत बामनवाली ने कहा कि “सरकार का यह सम्मान हमारे लिए बड़ी प्रेरणा है। इससे टीम का मनोबल बढ़ा है और सड़क सुरक्षा पर काम को नई ऊर्जा मिलेगी।”

474 लोगों की रोज मौत, ईको भारत का मॉडल क्यों जरूरी?

देश में हर दिन 474 लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं।
201वीं लॉ कमीशन रिपोर्ट कहती है कि अगर दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे में इलाज मिल जाए तो 50% जानें बच सकती हैं।

ईको भारत के स्मार्ट QR स्टिकर की खासियत

  • हादसे के तुरंत बाद परिजनों को सूचना
  • नजदीकी एंबुलेंस और पुलिस स्टेशन को अलर्ट
  • सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय

देशभर में इस मॉडल को बेहद तेजी से स्वीकार किया जा रहा है।

333 स्टार्टअप्स को मिली 10.79 करोड़ की मदद

कॉन्क्लेव में सीएम भजनलाल शर्मा ने 333 स्टार्टअप्स को कुल 10.79 करोड़ रुपए वितरित किए।
सरकारी प्रोत्साहन से स्टार्टअप फाउंडर्स में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़