रीड़ी मंडल में पथ संचलन से पूर्व शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जोधपुर प्रांत के सेवा प्रमुख नटवरजी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक संचलन में शामिल हुए। इस अवसर पर नोखा जिला गौसेवा प्रमुख भेराराम डूडी, जिला प्रचारक सुरेश कुमार, सह खंड कार्यवाह राजू शर्मा, अनिल धायल, मूलचन्द पालीवाल, पवन सोनी, हुकमनाथ, बजरंगलाल शर्मा, गोविंदनाथ सिद्ध, मघनाथ, बलराम सिद्ध, सीताराम सिद्ध, शंकरनाथ सिद्ध, विजयपाल शर्मा, सांवरमल शर्मा, गोविंद भारद्वाज सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
गांव बिग्गा में भी संघ का पथ संचलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यहाँ भैराराम डूडी, लक्ष्मीनारायण, किशोरसिंह, सांवरमल सारस्वत, अशोक सेवग, जितेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद तावणियां, जगदीश जाखड़ समेत कई स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
सांवतसर और आड़सर में भी पथ संचलन आयोजित किए गए, जहाँ ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विषय में विस्तार से जानकारी दी और इसे राष्ट्र निर्माण में निरंतर कार्यरत बताया।
इस आयोजन ने क्षेत्र में एक उत्सव का माहौल बना दिया, जहाँ स्वयंसेवकों और ग्रामीणों ने मिलकर संघ के शताब्दी वर्ष को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।