WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  | 

आनंद व उल्लास के साथ कथा उत्सव संपन्न, विधायक व पूर्व विधायक सहित अतिथियों का किया सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 फरवरी 2026। धरती पर साकार ब्रह्म का रूप माता पिता है, उनकी सेवा मानव जीवन का धर्म है। ये शंकरदास जी महाराज ने भागवत कथा के सांतवें दिन गांव ऊपनी में कही। ऊपनी में मोहनीदेवी सिद्ध गोदारा परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में अंतिम दिन रासलीला का वर्णन किया, कृष्ण के मथुरा आगमन, धोबी के उद्धार सहित कंस वध की कथा का वर्णन किया। महाराज ने किसी का धन हड़प नहीं करने, विश्वासघात नहीं करने की प्रेरणा दी। महाराज ने जरासंद वध, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष की कथा के विस्तार से प्रसंग सुनाए। रूक्मणी विवाह का वर्णन किया। कथा के बाद शोभा यात्रा निकाली गई और हवन व भंडारे के साथ कथा संपन्न हुई है। कथा में संगीतमय भजनों पर हर आयु के श्रद्धालु खूब झूमे। गांव भर में कथा उत्सव का उल्लास छा गया और रविवार को आनंद के साथ कथा संपन्न हुई। आयोजक परिवार के सदस्यों ने कथा में पहुंचे सभी अतिथियों का साफा पहना कर सम्मान किया। महाराज शंकरदास जी ने अतिथियों को दुपट्टा पहना कर आशीर्वाद दिया। मांगीलाल सिद्ध गोदारा ने परिवार की ओर से सभी का आभार जताया।
विधायक व पूर्व विधायक सहित अतिथियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कथा के सातवें दिन विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि पूरे क्षेत्र में ठाकुरजी प्रसन्न है और श्रीडूंगरगढ़ समृद्ध क्षेत्र है। सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र में हर आदमी प्रसन्न है, बिजली पानी की कमी नहीं है। कथा में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। आयोजक परिवार ने अतिथियों का सम्मान किया। कथा में कूकना चाऊ धाम के महंत मोहननाथ जी महाराज भी पहुंचे व श्रद्धालुओं को जीवन में भगवत प्रेम को भाव के साथ शामिल करने की प्रेरणा दी। कथा में रविवार को लूणकरणसर से युवा नेता डॉ राजेंद्र मूंड, रालोपा नेता विवेक माचरा, पर्यावरणविद् प्रोफेसर श्याम सुदंर ज्याणी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, सिद्ध समाज विकास समिति जयपुर के सचिव हुलासनाथ सिद्ध, कोषाध्यक्ष शंकरनाथ सिद्ध, शिक्षा मंत्री मुकेशनाथ सिद्ध, सिद्ध युवा महासभा के पूर्व कोषाध्यक्ष पप्पानाथ सिद्ध, भाजपा के युवा नेता मांगीलाल गोदारा, डूंगर कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अशोक बूड़िया, भाजपा युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष उत्तमनाथ गोदारा, कृषि व्यापार मंडल सरदारशहर के उपाध्यक्ष किशननाथ बिकमसरा, डाबला के देव जसनाथ संस्थागत वन मंडल के अध्यक्ष बहादुरनाथ भारी, आड़सर सरपंच बिशननाथ मूंड, धनेरू सरपंच मोहनलाल स्वामी, बंबलू सरपंच हेतराम, बीदासर नगर पालिका पार्षद हेमंतनाथ, पूर्व सरपंच कुशलनाथ डांगा, बंबलू के हरोजी धाम के पुजारी जस्सुनाथ, शंकरनाथ जयाणी पूनरासर, हरिनाथ डांगा दूकर, किशननाथ, आरएलपी नेता रामलाल जांगू, जगदीश गुर्जर, सहित अनेक अतिथि कथा में शामिल हुए। आयोजक परिवार द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। कथावाचक ने भी सभी अतिथियों को दुपट्टा पहना कर आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़