WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  |  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश  | 

आधा दर्जन गांवो के कांग्रेसी जुटेंगे, करेंगे जिलाध्यक्षों का स्वागत

श्रीडूंगरगढ़, 3 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा में शुक्रवार का दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए विशेष होने जा रहा है। खबर है कि आसपास के आधा दर्जन गांवों से कांग्रेस कार्यकर्ता यहां एकत्रित होंगे। अवसर है बिशनाराम सिहाग और मदनगोपाल का अभिनंदन, जो लगातार दूसरी बार क्रमशः देहात और शहर अध्यक्ष बने हैं।

गांव के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश सारण ने बताया कि बिशनाराम सिहाग के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। गांव की गुवाड़ में सुबह 11 बजे दोनों अध्यक्षों का स्वागत-सम्मान किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख कांग्रेसी नेता भी मेजबानी करते नज़र आएंगे। जिनमें पूर्व विधायक और युवा नेता शामिल हैं। गुसाईंसर बड़ा, माणकरासर, बींझासर, लोढ़ेरा, डेलवां आदि गांवों के कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति और रीड़ी पंचायत समिति के चुनावों के लिए राजनीतिक खेमों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्षेत्र के कुछ प्रमुख नेताओं की राजनीति रीड़ी पंचायत समिति में केंद्रित रहने की संभावना है, वहीं श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में नई शुरुआत होने की बात कही जा रही है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के उत्तरी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में भी गतिविधियां तेज़ होने के आसार हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि परिसीमन के बाद गुसाईंसर बड़ा में कांग्रेस का यह पहला बड़ा आयोजन है, जिसे रणनीति तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इन गांवों के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे ज़ोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। अब देखना यह है कि इस आयोजन से क्षेत्र की राजनीति में क्या बदलाव आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़