WhatsApp Menu
गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

आडसर में गणगौर परंपरा को मिला नया आयाम, सार्वजनिक गणगौर चौक का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों में उत्साह, देखें फ़ोटो

डूंगरगढ़ one 21 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गणगौर के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत आडसर में सार्वजनिक गणगौर चौक का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

उद्घाटन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि शिव भगवान जोशी, उप सरपंच गजूसिंह राजपुरोहित सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोहन सिंह राजपुरोहित, किस्तुराराम नैन, फुसनाथ, रामकुमार स्वामी, सावरमल व्यास, मूलाराम नायक, गिरधारी व्यास, किशन नाई, गंगाधर शर्मा, सुखाराम लखारा, मामराज थोरी, रामचंद्र पुजारी, रमेश माहिया, मांगीलाल सोनी, राधाकृष्ण व्यास, गोविंदराम नायक, अशोक व्यास, मोडाराम जाट, रूघाराम जाट, सतनारायण व्यास, केवलचंद नायक, मांगीलाल जाट, रेखाराम, लाखाराम, शिवप्रसाद स्वामी, ओमप्रकाश व्यास, सुखाराम नायक, ओमप्रकाश नायक, दाताराम नायक, केसाराराम नायक, रामलाल कुमार, श्यामसुंदर स्वामी, भैराराम व्यास व पूसाराम पुजारी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक गणगौर चौक बनने से गांव में पारंपरिक पर्वों का आयोजन और अधिक भव्य तरीके से किया जा सकेगा। यह चौक आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़