WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

आठ गांवों के 8 युवक गिरफ्तार, हजारों रूपए किए जब्त।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 जनवरी 2026। जुआ सट्टे का अवैध कारोबार श्रीडूंगरगढ़ अचंल में खूब फल फुल रहा है और पुलिस को भनक लगने पर पुलिस भी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
सेरूणा थाना क्षेत्र में सांवतसर के खेल मैदान के पास लिखमीसर उत्तरादा रोड पर कुछ लोगों ने शनिवार दोपहर हल्की धूप निकलने पर जुए का खेल सजाया। मुखबीर की सूचना पर एएसआई सुरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंथे और जुए खेल रहें सात युवकों को गिरफ्तार कर हजारों रूपए बरामद किए। सुरेश कुमार ने बताया कि ताश पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहें सांवतसर निवासी 40 वर्षीय रामुराम सांसी, रीड़ी निवासी 27 वर्षीय चुनाराम सांसी, सोनियासर शिवदानसिंह निवासी 27 वर्षीय लिछमणराम सांसी, जाखासर निवासी 27 वर्षीय आदूराम गवारिया, रूणिया बड़ा बास निवासी 27 वर्षीय दुर्गाराम सांसी, लिखमीसर दिखणादा निवासी 26 वर्षीय सुखराम सांसी, सिंथल निवासी 30 वर्षीय मुन्नीराम सांसी, इंदपालसर राईकान निवासी 28 वर्षीय भींयाराम सांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 16400 रूपए बरामद किए और ताश पत्ते जब्त किए। पुलिस ने आरपीजीओ अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़