WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 जनवरी 2026। क्षेत्र में एक प्रसूता को ढाणी से अस्पताल लाने के दौरान एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया और एंबुलेंस में गूंजी किलकारी के बाद प्रसूता के साथ आए परिजनों ने प्रसन्नता जताई। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहें है।
108 मोमासर निकटवर्ती गांव बाढ़ा की ढाणी से एक प्रसूता को लेकर मोमासर सीएचसी लेकर आ रहें थे। परंतु करीब 10 किलोमीटर के रास्ते में प्रसूता की डिलेवरी हो गई। इस दौरान एंबुलेंस में नर्सिंग स्टाफ सुरेंद्र ढाका ने बखुबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। ढाका ने बताया कि रास्ते में ही डिलेवरी जरूरी हो गई और एंबुलेंस में ही डिलेवरी करवानी पड़ी। प्रसूता कौशल्या ने स्वस्थ्य बालक को जन्म दिया है। अस्पताल पहुंच कर जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़