WhatsApp Menu
13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  | 

अमावस्या पर गौशालाओं में हुए हवन पूजन के साथ गौसेवा के अनुष्ठान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 दिसंबर 2025। पौष व मलमास की अमावस्या पर गौशालाओं में हवन पूजन, भजन कीर्तन के साथ गौसेवा के अनुष्ठान संपन्न हुए।
गांव दुलचासर में पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने विधिवत हवन संपन्न करवाया। हवन में पुरखचंद व बजरंगलाल सपत्नी बैठे और भंवरलाल दर्जी, मालचंद सुथार, मुरलीधर मूंधड़ा ने भी हवन में आहुतियां दी। सभी ने सामूहिक रूप से क्षेत्र में सुख समृद्धि की प्रार्थना की। गौशाला समिति के सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि उदरामसर निवासी व सूरत प्रवासी प्रकाश लखोटिया ने पत्नी छाया व पुत्री देवांशी के साथ लापसी भंडारे का सहयोग दिया। मालचंद ओझा ने एक कट्टा बाजरी पक्षियों के लिए दी, नथूराम सुथार, कालूराम महिया ने गौसेवा में गुड़ दान दिया।
तोलियासर की भैरव नंदी गोपाल गौशाला में अमावस्या के दिन सुबह हवन पूजन का आयोजन किया गया। सरदारशहर के तरूण कुमार ने यज्ञ में आहुतियां दी। यहां सामूहिक रूप से गांव में शांति व प्राणी मात्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गांव में गणेश सिंह, चुन्नीलाल, संतोष देवी, पार्वती, राजाराम राजपुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने गौवंश को गुड खिलाया।
कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान करवाया। यहां सामूहिक रूप से हवन किया और मुख्य यजमान के रूप में हरिसिंह चौहान जोड़े सहित पूजा में बैठे। हवन में ओमसिंह भाटी, मालचंद जोशी, श्रवनसिंह भाटी, बजरंग सिंह चौहान सूडसर, मनीराम विश्नोई, मास्टर देवीलाल छरंग सहित ग्रामिणों ने घी खोपरों की आहुतियां दी और सुख समृद्धि की कामना की। महिला सत्संग मंडली द्वारा गौशाला परिसर में सामूहिक भजन कीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं ने गौवंश को गुड़ खिलाया। अमावस्या पर राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर, श्याम सुंदर सुथार दुलचासर हाल चेन्नई, प्रहलाद सुथार दुलचासर हाल बड़ोदरा, बजरंग सिंह चौहान सूडसर ने एक- एक कड़ाई मीठी लापसी का सहयोग दिया। भंवर सिंह भाटी कोटासर, रिछपाल धारणिया, गणेशमल सुथार दुलचासर, हनुमान सोनी भोजास, शीशपाल सिंह राजपुरोहित सोवा, श्याम सुंदर मोटियार पलाना, पवन कुमार सांखला बीकानेर, बेगराज शर्मा डीडवाना, नैना सुथार कुचोर अगुणी, गोपाल महिया दुलचासर, मास्टर देवीलाल छरंग, छैलू सिंह राठौड़ हाडला, पर्वत सिंह राठौड़ हाडला, राजेंद्र सिंह निर्माण पीरथीसर, राजेंद्र कुमार सोनी दुलचासर हाल पुणे, कामाख्या गौसेवा मित्र मंडल, बजरंग सिंह चौहान, रामेश्वर लाल सुथार कुचोर अगुणी चैनेई, वंदना छाजेड़ बेंगलुरु, हीराराम छरंग दुलचासर, रोहित कुमार झालरिया, राजेंद्र कुमार जोशी ने गुड़, चारा, खल नमक संबंधी सेवा सहयोग दिया। गांव के युवाओं ने गौसेवा में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़