WhatsApp Menu
विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  | 

अभियोजन विभाग बीकानेर के उपनिदेशक ने किया श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय का छ:माही निरीक्षण

डूंगरगढ़ one 12 दिसंबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अभियोजन विभाग बीकानेर के उपनिदेशक भगवान सिंह राठौड़ शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और स्थानीय न्यायालय परिसर में अभियोजन विभाग का छ:माही निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अभियोजन अधिकारी सपन कुमार ने उपनिदेशक का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं अभियोजन बाबू सुमित चौधरी ने भी उनका स्वागत किया।

मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि इसके बाद राठौड़ ने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ता भारत सिंह राठौड़, साजिद खान, मोहनलाल सोनी, ओमप्रकाश पंवार, बाबूलाल दर्जी, पूनमचंद मारू, गोपीराम जानू, सत्यनारायण प्रजापत, ओमप्रकाश बारोटिया, जयप्रकाश मीणा, पंकज पंवार, के.के. पुरोहित, रामलाल नायक, धर्मेंद्र सिंह और रणवीर सिंह राठौड़ समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यप्रवाह पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़