श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जुलाई 2025। क्षेत्र के युवा खेल, शिक्षा, व्यापार सहित हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर श्रीडूंगरगढ़ का गौरव बढ़ा रहें है। कस्बे में बिग्गा बास निवासी एक एआई विद्यार्थी वसीम खान पुत्र असलम अली ने फिल्म का निर्माण किया है। वसीम ही इस फिल्म में लेखक, निर्देशक व निर्माता है। वसीम ने 10वीं व 12वीं भारती निकेतन शिक्षण संस्थान से की है और अब वे चैन्नई, कांचीपुरम IIITDM कॉलेज में बीटेक में कम्प्यूटर साइंस विथ मेजर इन एआई के तीसरे वर्ष के छात्र है। वसीम ने कॉलेज प्रोजेक्ट से रिलेटेड एक फिल्म बनाई है, जिसका नाम “साइको सिम्बा” रखा है। वसीम ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि ये फिल्म कॉलेज के विद्यार्थियों पर आधारित है। एक मानसिक विकार से ग्रस्त लड़का जो कॉलेज में अशांति पैदा कर देता है, यह ह्यूमन में मनोरोगी पात्रों को शिक्षित करने जैसी फिल्म है। वसीम ने बताया कि युवा बच्चे नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहें है ऐसे में ये फिल्म नशे व मानसिक रोग पर बेस्ड है। वे कहते है कि समाज में इसे भी समस्या के रूप में स्वीकार कर ईलाज पर ध्यान देना होगा। फिल्म में मुख्य रोल भी वसीम ने निभाया है। अन्य रोल प्ले उनके साथियों ने किए है। पटकथा भी सत्यम व वसीम ने लिखी है। वसीम बताते है कि इंडस फिल्म प्राडेक्शन के नाम से उन्होंने यूट्यूब पर एक चैनल बनाया है। इसी चैनल पर इसका ट्रेलर भी डाला गया है जिसे कॉलेज के लोगों ने खासा पसंद किया है। इसी चैनल पर आगामी दिनों में यह फिल्म रिलीज की जाएगी। वसीम ने बताया कि वे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में फिल्म बनाने वालों की मदद भी करना चाहेंगे जिससे उनके गृहक्षेत्र के लोग इस फिल्ड में आगे बढ़ सकें। वसीम के परिवार ने प्रसन्नता जताते हुए क्षेत्रवासियों से युवक के इनोवेशन की सराहना करने की अपील की है।
देखें चैनल का लिंक व फ़िल्म का प्रोमो:-