WhatsApp Menu
धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ  |  लिखमीसर उत्तरादा में एक दर्जन विद्यार्थी रहें 90% से ऊपर, जैसलसर, बाना, मोमासर, आड़सर, उदरासर स्कूलों में शत प्रतिशत रहा परिणाम, ये रहें स्कूल टॉपर  | 

अभिनंदन समारोह के साथ संपन्न हुआ राज्य स्तरीय योग टूर्नामेंट, आयोजक संस्थान भारती निकेतन ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़, 5 अक्टूबर 2025। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद योगासन प्रतियोगिता का समापन एक प्रेरणादायक समारोह के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक ताराचंद सारस्वत ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली में योग तन और मन को स्वस्थ रखने का एक अनिवार्य साधन है। उन्होंने इसे आत्मविश्वास बढ़ाने और बाहरी दुनिया के साथ सामंजस्य स्थापित करने में सहायक बताया। सारस्वत जी ने विद्यार्थियों को एकाग्रचित्त होने और सभी को स्वस्थ रहने के लिए योग को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल मस्तिष्क को मजबूत करता है, बल्कि आत्मा को भी शुद्ध करता है।

एडीईओ खेलकूद अनिल बोड़ा ने भी अपने संबोधन में दैनिक जीवन में योग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने योग को एक शुद्ध विज्ञान बताते हुए इसके वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। मंच पर शारीरिक शिक्षक रामेंद्र हर्ष व रामकुमार और कोर्डिनेटर भंवरलाल बिश्नोई भी उपस्थित थे।

कोर्डिनेटर भंवरलाल बिश्नोई ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 24 जिलों की टीमों ने 17 व 19 वर्षीय छात्र व छात्रा वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में पदक जीते हैं। नागौर की टीम ने गोल्ड, जोधपुर की टीम ने सिल्वर और उदयपुर की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

आयोजन की सफलता के लिए भारती निकेतन संस्थान के निदेशक श्यामसुंदर स्वामी और उनके स्टाफ ने अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रतियोगिता के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले 100 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मैडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

श्यामसुंदर स्वामी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से भारती निकेतन स्टाफ के सदस्यों की सराहना की, जिन्होंने पांच दिनों तक रात-दिन सेवा में तत्परता दिखाई।

विभिन्न टीमों के प्रभारी शिक्षकों ने श्रीडूंगरगढ़ की सेवा भावना और खिलाड़ियों के लिए की गई भोजन व आवास की व्यवस्थाओं की खूब सराहना की। उन्होंने संस्थान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

समारोह में विद्यालय के अनेक विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक और शिक्षा विभाग के बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।

यह आयोजन योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़