WhatsApp Menu
24 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  | 

अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र खारिज करने का विरोध, नायक समाज ने मुख्यमंत्री से आदेश निरस्त करने की मांग की

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 मार्च 2026। सूरतगढ़ एसडीएम द्वारा अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र खारिज करने का विरोध जताते हुए नायक समाज ने श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
श्रीनायक विकास सेवा समिति श्रीडूंगरगए़ के अध्यक्ष सहीराम नायक ने बताया कि सूरतगढ़ एसडीएम ने असंवैधानिक पत्र जारी कर नायक/नायका और धानक/धानका अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र खारिज करने के निर्देश दिए है, जो सरासर अन्याय है। इस संबंध में समाज में व्यापक रोष है और पूरा समाज एकजुट होकर इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए इस आदेश को निरस्त करने की मांग कर रहा है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ में समाज के लोगों ने एकत्र होकर विरोध जताया व सीएम से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान समिति के सचिव कुंदनमल लोठ, उपाध्यक्ष शंकर नायक जेतासर, समिति के कानूनी सलाहकार एडवोकेट रामलाल नायक, महासचिव रवि चांवरिया, नौरंगलाल, प्रेम नायक, मनीष नायक, एडवोकेट मुकेश लोठ, मोतीराम नायक, बाबूलाल, राजेंद्र नायक, सुनील नायक, संदीप नायक, सुन्दर नायक, ललित नायक, सुरेन्द्र नायक, भीखाराम नायक सहित अनेक युवा मौजूद रहें। सभी ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़