WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

VB G-RAM G जन-जागरण अभियान: भाजपा देहात ने 27 मण्डलों में संयोजक घोषित किए, 168 शक्ति केन्द्रों पर होगा श्रमिक संवाद

डूंगरगढ़ one 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी (देहात) द्वारा चलाए जा रहे VB G-RAM G जन-जागरण अभियान को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ शहर और देहात को प्रमुख केंद्र बनाते हुए जिलेभर में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के निर्देश पर जिले के 27 मण्डलों में संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। अभियान के जिला सह-संयोजक एडवोकेट भोजराज लेखला ने बताया कि पार्टी के 168 शक्ति केन्द्रों पर जाकर VBG-RAM G श्रमिकों से सीधा संवाद किया जाएगा तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और कुप्रचार का तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ को विशेष जिम्मेदारी

अभियान में श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल संयोजक की जिम्मेदारी मदन सोनी को सौंपी गई है, जबकि श्रीडूंगरगढ़ देहात मण्डल संयोजक उत्तम नाथ को बनाया गया है। दोनों मण्डलों में श्रमिक वर्ग, बूथ कार्यकर्ताओं और शक्ति केन्द्र प्रभारियों से चरणबद्ध संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये बनाए गए मण्डल संयोजक

हदां – राजेन्द्र पंचारिया
नोखा शहर – श्रवणराम ज्यानी
नोखा देहात – सुमित जोशी
पांचू – मोहन सिंह
जांगलू – जय प्रकाश
मुकाम – सागरमल भादू
खाजूवाला – ओम पारीक
पूगल – धर्मदान चारण
दंतौर – भीखाराम जाखड़
छत्तरगढ़ – दिलीप मोदी
बीछवाल – मदन सिंह मेहरासर
मोमासर – संदीप सिंह
बापेऊ – मूलचन्द मेघवाल
लूणकरणसर – गणेश गोरीसरिया
धीरेरा – महावीर गोदारा
महाजन – डूंगर शर्मा
नापासर – डूंगरदान ‘बिट्टू’
रुणियावास – मुकनाराम ज्याणी
कालू – मदनलाल सुधार
कोलायल – बाबूलाल गैदर
गौडू – मदनलाल ओड
बरसलपुर – दिलीप सिंह
बज्जू – रोशन लोहार
पलाना – जगराम जाखड़
देशनोक – सुशील पड़िहार

विपक्ष के कुप्रचार का देंगे जवाब

अभियान के सह-संयोजक मोजराज मेघवाल ने बताया कि संगठन की टीमें शक्ति केन्द्र स्तर तक पहुंचकर श्रमिकों से संवाद करेंगी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़