WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

SIR के दौरान दिए नोटिस पर सुनवाई शुरू

श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 दिसंबर 2025। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिन मतदाताओं को नोटिस दिए गए उन नोटिस पर सुनवाई उपखंड अधिकारी कार्यालय में बुधवार से प्रारंभ हो गई है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत नो मैपिंग वाले जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनके नोटिस की सुनवाई का कार्यक्रम शुरू हो गया है। परिगणना चरण के दौरान जिस किसी निर्वाचक की गत निर्वाचक नामावली से स्वयं/ माता/ पिता/ दादा/ दादी से मैपिंग नहीं हुई है, ऐसे निर्वाचकों को अपना नाम अंतिम निर्वाचक नामावली में बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किए गए मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को सुनवाई स्थल उपखंड अधिकारी कार्यालय/तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करवाने है। शर्मा ने कहा कि ऐसे मतदाता विशेष रूप से ध्यान देवें। इस दौरान नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने बताया कि नोटिस की सुनवाई भाग वार सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ (भाग संख्या 01 से 76 एवं 147 से 182 तक), नायब तहसीलदार (राजस्व), श्रीडूंगरगढ़ (भाग संख्या 183 से 294 तक) तहसील कार्यालय में और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी ,श्रीडूंगरगढ़ (भाग संख्या 77 से 146 तक ) के समक्ष होगी। इसलिए संबंधित निर्वाचक को निर्धारित दिनांक को निर्धारित दस्तावेजों व नोटिस की प्रति सहित उपस्थित होना है। बता देवें क्षेत्र में ऐसे 2309 मतदाता है जो नो मैपिंग के दायरे में है और उन्हें नोटिस दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़