WhatsApp Menu
2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  |  कांग्रेस OBC विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से चार नेताओं को जिम्मेदारी  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  | 

SIR अभियान को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्षों की बैठक, घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन के निर्देश

डूंगरगढ़ one 26 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना जरूरी है। उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए युवाओं, विवाह के बाद स्थानांतरित मतदाताओं और लंबे समय से छूटे नामों को जोड़ने पर जोर दिया।
विधायक ने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में नए मतदाताओं की मैपिंग जरूरी है। इसके लिए बूथ स्तर पर घर-घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए, ताकि हर पात्र मतदाता का नाम सही बूथ से जुड़ सके।

शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने कहा कि मंडल स्तर पर नए मतदाताओं की पहचान, फॉर्म भरवाने और दस्तावेज जांच की जिम्मेदारी तय की गई है। साथ ही मृत, स्थानांतरित और दोहरे मतदाताओं के नाम हटाने का काम भी समानांतर रूप से किया जाएगा।
बैठक में तय किया गया कि सभी मंडल SIR अभियान की नियमित प्रगति रिपोर्ट संगठन को देंगे, जिससे मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को समय पर पूरा किया जा सके।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, देहात महामंत्री जगदीश पारीक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में कार्यकर्ताओं ने अभियान को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़