श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 दिसंबर 2025। मंगलवार को छात्र संगठन एसएफआई का स्थापना दिवस मनाते हुए संगठन के युवाओं ने समाज वाद व समानता के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। माकपा कार्यालय में संगठन के छात्र-छात्राओं ने एकत्र होकर संगठन का झंडा फहराया और संगठन के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान संगठन के 55 वर्षों के इतिहास में शहीद हुए छात्र नेताओं को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान “शहीद भगत सिंह अमर रहें”और “बाबा साहब अमर रहें” के नारे लगाए। कार्यक्रम में पूर्व तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा ने SFI के इतिहास, वैचारिक मान्यताओं और छात्र हितों के संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। टाडा ने सदस्यता अभियान चलाकर छात्रों को संगठन से जोड़ने की बात कही। SFI अध्यक्ष जगदीश रैगर ने भी सदस्यता अभियान को मजबूती देने की बात कही। सचिव प्रतीक शर्मा ने स्कूलों और महाविद्यालयों में नई इकाइयों एवं कमेटियों के गठन को समय की जरूरत बताते हुए छात्र आंदोलन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम के उपरांत SFI कार्यकर्ता माकपा कार्यालय से उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहाँ शहीद भगत सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण एवं वहां प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को ज्ञापन दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष अकरम काजी, सुभाष जावा, कैलाश मेघवाल, सुनील, थानाराम मेघवाल, शौकीन काजी, तालीम हुसैन, शोयब अख्तर, शुभम शर्मा, समीर, बनवारी स्वामी, दानिश खान, छगनलाल चौहान, सूफियान, नयूम, मुखराम नायक, भवानी सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहें।