WhatsApp Menu
14 फरवरी 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  देवर ने ढाणी में घुसकर की भाभी से मारपीट, मामला दर्ज।  |  एक दिवसीय कुश्ती महादंगल में 15 पहलवानों ने दिखाया दमखम, मुकेश विजेता और श्रवण रहें उपविजेता, दिया नशा मुक्ति का संदेश।  |  RBSE ने बदला 3 विषयों का परीक्षा समय, अब दोपहर में होंगी परीक्षाएं  | 

RBSE ने बदला 3 विषयों का परीक्षा समय, अब दोपहर में होंगी परीक्षाएं

डूंगरगढ़ one 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने वर्ष 2026 की उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। बोर्ड के अनुसार तीन विषयों की परीक्षाएं अब पूर्व निर्धारित समय के बजाय दोपहर की पारी में आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार 17 फरवरी 2026 को होने वाली कंप्यूटर विज्ञान (03) और इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस (04) की परीक्षाएं तथा 24 फरवरी 2026 को होने वाली चित्रकला (17) विषय की परीक्षा अब प्रातः 8:30 से 11:45 बजे के स्थान पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होंगी।

बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की सूचना सभी अधीनस्थ परीक्षा केंद्रों और विद्यालयों के सूचना पट्ट पर चस्पा कराई जाए। साथ ही संबंधित पुलिस थानों में भी यह सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा केंद्राधीक्षकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि 17 और 24 फरवरी 2026 को संबंधित विषयों के प्रश्न पत्र परीक्षा समय के अनुसार दोपहर 12:15 बजे पुलिस थानों से प्राप्त किए जाएं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़