WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  | 

PHC लखासर को एमईसीएल ने दी 30 व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

डूंगरगढ़ one 17 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। Mineral Exploration and Consultancy Limited (एमईसीएल) के मुंडी प्रोजेक्ट के तहत कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधि में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखासर को 30 व्हीलचेयर भेंट की गईं। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। व्हीलचेयर मिलने से विशेष रूप से गंभीर व अशक्त मरीजों को राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि एमईसीएल का मुंडी प्रोजेक्ट क्षेत्र में लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से स्थानीय समुदाय को सीधा लाभ मिलता है और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होती हैं।

इस मौके पर लखन जाटव (प्रबंधक- ड्रिलिंग), अभिषेक सुधांशु (सहायक प्रबंधक- ड्रिलिंग), महिपाल चारण (सहायक प्रबंधक), अवनीश पांडे (ड्रिलिंग इंजीनियर), विकास कुमार (स्टोर इंचार्ज), बालू (एचआर), श्यामनाथ हजारी (टेक्नीशियन- सैंपलिंग), डॉ. सोनू लीलाड़ और गोवर्धन खिलेरी (सरपंच प्रतिनिधि) मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़