डूंगरगढ़ one 23 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-11 पर किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार से शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई सानिव राउमा खंड, चूरू द्वारा की जा रही है।
मंगलवार को विभागीय टीम के साथ नगरपालिका, पुलिस जाप्ता और लखासर टोल टीम ने घूमचक्कर क्षेत्र में हाईवे भूमि पर कब्जा किए बैठे लोगों से समझाइश की। टीम ने अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से सड़क की भूमि खाली करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों के अनुसार बुधवार को कार्रवाई और तेज की जाएगी। इसके लिए नगरपालिका से बुलडोजर व कार्मिक दल बुलाया गया है। पुलिस जाप्ता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान हाईवे पर किए गए कच्चे और पक्के अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
लखासर टोल प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि विभाग का उद्देश्य हाईवे पर यातायात को सुरक्षित और सुचारू बनाना है। इसी क्रम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।