WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में कल सुबह आधा दर्जन से अधिक गांवों व रोही होगी बिजली कटौती  |  बरसात का अलर्ट, तीन दिन तेज रहेगा असर, किसानों के लिए दी विशेष सलाह  |  तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप  |  श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज  |  मारपीट व छीना झपटी के आरोप में एक परिवार के पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज  | 

NH-11 पर हादसा: बिल्ली को बचाने में पलटी कार, 2 घायल

डूंगरगढ़ one 26 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे-11 पर बिग्गा रामसरा के पास थोड़ी देर पहले एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार के सामने अचानक बिल्ली आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। हादसे में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अल्टो कार में सवार धीरदेसर चोटियां निवासी राकेश पुत्र भगवानाराम और परमेश्वर पुत्र श्यामसुंदर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक ने अचानक सामने आई बिल्ली को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़