WhatsApp Menu
घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  | 

JET-2025 के परिणामों से भारती निकेतन स्कूल में छाया उत्सव का माहौल, 11 विद्यार्थियों ने पाया सलेक्शन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 दिसंबर 2025। JET-2025 के परीक्षा परिणामों में भारती निकेतन स्कूल में बुधवार को उत्सव का माहौल छा गया। विद्यालय के 11 विद्यार्थियों को दिसंबर के पहले सप्ताह में सरकारी कॉलेज एलॉट हो गए है। बुधवार को विद्यालय में इनका सम्मान किया गया। संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि JET में सलेक्शन होने के बाद ये विद्यार्थी राजकीय कृषि महाविद्यालयों से अपनी 4 साल की बी.एससी की डिग्री पूरी करेंगे और एएओ, एओ, बैकिंग आदि विभिन्न परीक्षाओं में बैठने योग्य हो जाएंगे। स्वामी ने बताया कि विद्यालय के 12वीं एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा के 2 महीने बाद ही हुई जेट की परीक्षा में भारती निकेतन स्कूल द्वारा करवाए गए क्रेश कोर्स में तैयारी कर सफलता पाई है। सम्मान समारोह में सलेक्ट हुए विद्यार्थी घनश्याम स्वामी (राजकीय कृषि महाविद्यालय, नागौर), सुनील बना (राजकीय कृषि महाविद्यालय, श्री गंगानगर), अनीता पांडर (राजकीय कृषि महाविद्यालय, चुरू), गोरधन गोदारा(राजकीय कृषि महाविद्यालय, चुरू), भरत सिद्ध (राजकीय कृषि महाविद्यालय, चुरू), रामनिवास जांगिड़ (राजकीय कृषि महाविद्यालय, चुरू), जेठनाथ सिद्ध (राजकीय कृषि महाविद्यालय, सिरोही), सुभाष गोदारा (राजकीय कृषि महाविद्यालय, दौसा), सुशील पूनिया (राजकीय कृषि महाविद्यालय,दौसा), नरेंद्र बाना (राजकीय कृषि महाविद्यालय, बीकानेर), राधेश्याम बाना (राजकीय कृषि महाविद्यालय, चिड़ावा, झुंझनू) का फुलमाला व साफा पहना कर सम्मान किया गया। एग्रीकल्चर फैक्लटी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कठिन परिश्रम करते हुए शिक्षा पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ और एग्रीकल्चर के विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़