WhatsApp Menu
होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  |  एनएच-11 पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल  |  देर रात बाइक और पिकअप टक्कर में दो घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर।  |  3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

बरस रहें फूल और उड़ रहें है रंग, श्रद्धालुओं में फाग उत्सवों का उत्साह

हरेकृष्ण महिला मंडल द्वारा कल होगी फूलों की होली।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। प्रमुखत: कृष्ण भक्ति से जुड़े हरेकृष्ण महिला मंडल द्वारा कल झंवरों के मंदिर में फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंडल की महिलाओं ने बताया कि कार्यक्रम मंगलवार दोपहर 2.30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें भगवान कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। उत्सव में कीर्तन, आध्यात्मिक खेल, भजन और प्रसाद कार्यक्रम आयोजित होगा। मंडल की सभी महिलाएं व अन्य श्रद्धालुओं को लाल व सफेद साड़ी में शामिल होने का आग्रह किया गया है। वहीं सभी श्रद्धालु महिलाएं अपने अपने लड्डू गोपाल को लेकर फाग उत्सव में शामिल होंगी।
मूंधड़ा मंदिर में 28 को होगा महा फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मूंधड़ा मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आड़सर बास सत्संग मंडली द्वारा महा फागोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें ठाकुरजी संग फूलों और रंगों की होली खेली जाएगी। मंडली की महिला सदस्यों ने बताया कि भजनों से भक्ति रस वर्षा के साथ 28 फरवरी की शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजन होगा। 7 बजे ठाकुरजी की भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न होगा। सदस्यों ने सभी महिलाओं से अपने अपने लड्डू गोपाल लेकर महा फागोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है। सदस्यों ने धूमधाम से आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़